

**नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मान0 श्री नितिन नवीन जी* को राष्ट्रीय मछुआरा संघ NAF छग प्रदेश के अध्यक्ष श्रीमति गायत्री गायग्वाल और उनकी टीम ने
दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में आत्मीय भेंट कर अभिनंदन किया
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री मछुआरा समाज का बेटा मान0 डॉ0 राज भूषण चौधरी जी के मार्गदर्शन मे दिनांक -16.12. 2025 को इस मंगलमय अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर,शाल ओढ़कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा अटूट विश्वास है कि आपके ओजस्वी नेतृत्व और समृद्ध अनुभवों से छग की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियाँ, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण होगा
संगठन राष्ट्रीय फलक पर सफलता के नए सोपान तय करेगा। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हम ‘जनसेवा और सुशासन और राष्ट्रहित’ के पावन संकल्प नई चेतना के साथ जन-जन तक पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध है
भेंट के दौरान
राष्ट्रीय मछुआरा संघ NAF छग प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल, उपाध्यक्ष लोकनाथ ढीमर , महासचिव ओम प्रकाश धीवर , संगठन मंत्री मनहरण धीवर रायपुर, संयुक्त सचिव नवीन धीवर जांजगीर अध्यक्ष युवा प्रभाग सुरेश ढीमर रायगढ़, हेमंत धीवर, अजय कुमार फ़ुटान रायपुर ,संजय धीवर शामिल हुए।

