

पांच अक्टूबर दो हजार पच्चीस को राष्ट्रीय मछुआरा जागरूकता सम्मेलन की आयोजन को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों का आवश्यक बैठक संपन्न
दिनांक 21/09/2025 दिन रविवार को राष्ट्रीय मछुवारा संघ का 5 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का आवश्यक बैठक एकलव्य भवन,आमापारा रायपुर में रखा गया हैं जिसमें कार्यक्रम के लिए रूपरेखा एवं विभिन्न प्रभाग हेतु रखा गया था । जिसमें राष्ट्रीय मछुवारा संघ के अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायगवाल, महासचिव ओमप्रकाश धीवर, कोषाध्यक्ष बुधराम धीवर,संगठन मंत्री शिव भोई ,मोतीलाल हिरवानी संरक्षक, भरत लाल धीवर संरक्षक, आर एल धीवर संरक्षक,नवीन धीवर संयुक्त सचिव, झुमुक लाल निषाद उपाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार फेकर मीडिया प्रभारी, अशोक धीवर, मनहरण धीवर, शेषनारायण धीवर, श्रीमती तारामती ओझा, श्रीमती हेमा नागेश्वर, श्रीमती अंजू मटियारा, श्रीमती भुनेश्वरी बंजारी, श्रीमती द्रोपति धीवर, श्रीमती हामीन धीवर एवं समाज के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।
