


पिसौद से पीथमपुर तक निकाली गई भव्य त्रिशूल यात्रा एवं शिव बारात झांकी
० आकर्षक झांकियों के साथ सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त हुए शामिल ०
आयोजन समिति जांजगीर-चांपा द्वारा रंग पंचमी के पावन पर्व पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मार्च 2026 दिन- रविवार को पिसौद से पुजा- अर्चना कर शिव शंकर एवं माता पार्वती को रथ में सवार कर बाजे- गाजे, नृत्य समुह के साथ नाथों के नाथ बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर पीथमपुर तक भव्य त्रिशूल यात्रा एवं शिव बारात निकाली गई।
आयोजन समिति के मुखिया ओंकार सिंह गहलौत एवं विशेष आमंत्रित अतिथि संतोष यदु द्वारा जीवंत झांकी भगवान शिव शंकर तथा माता पार्वती की पुजा अर्चना कर रथ में सवार कर यात्रा प्रारम्भ की गई। जहां पिसौद के माताओं ने अपने- अपने घर के सामने रथ में सवार भगवान शिव शंकर एवं माता पार्वती की पुष्पहार व श्रीफल से स्वागत कर पुजा अर्चना की।
इस आयोजन में शामिल हुए भक्तों के लिए प्रधान कार्यालय जांजगीर में भोजन प्रसाद की ब्यवस्था आयोजन समिति द्वारा रखी गई थी। शिव भक्तों ने बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर पहुंच कर पुजा अर्चना की तथा जिले व प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर आयोजन समिति के संस्थापक ओंकार सिंह गहलौत, जिलाध्यक्ष दिलीप साहू जांजगीर-चांपा, जिलाध्यक्ष चंदन कुमार धीवर सक्ती, विशेष आमंत्रित अतिथि संतोष यदु बलौदा- बाजार, धनाराम साहू, ईश्वर साहू, लव पटेल, नीरज कुम्भकार, चैतुराम राज, श्रीमती सविता धीवर, श्रीमती पुष्पा देवी धीवर, देवेन्द्र धीवर, सोनू धीवर सहित मातृशक्ति माताएं तथा भक्तगण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।



