
बिजली बिल वृद्धि के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी व छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का राज्यव्यापी जबर गुहार विशाल धरना प्रदर्शन, जांजगीर में
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अगस्त माह से बिजली बिलों में की गई वृद्धि का असर आम लोगों पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। सितम्बर माह में अधिकांश घरों में दुगुना–तिगुना बिजली बिल आने से जनमानस में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
जहाँ विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है, वहीं अब जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने भी सरकार के इस निर्णय के विरोध में मोर्चा खोल दिया है।
जिला बैठक प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि
👉 दिनांक 23 सितम्बर 2025 को,
👉 समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक,
👉 स्थान हॉकी स्टेडियम ग्राउंड, जांजगीर,
बढ़े हुए बिजली बिल और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर एक दिवसीय विशाल धरना–प्रदर्शन किया जाएगा।
धरना के पश्चात रैली निकालते हुए कचहरी चौक, जांजगीर में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
डॉ. संजय कुमार ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन पूरे राज्य में जनता के हित के लिए किया जा रहा है, इसीलिए जांजगीर की जनता से निवेदन है की इसमें बढ़ चढ़ के हिस्सा ले। बिजली बिलों में हुई यह वृद्धि आम जनता के लिए भारी आर्थिक बोझ है। सरकार को चाहिए कि वह इस फैसले पर पुनर्विचार कर आम आदमी को राहत प्रदान करे।
बैठक में जिला महामंत्री भोले सिंह मरावी, शहर संयोजक सरोज यादव, शहर अध्यक्ष अभिषेक राठौर, कार्यक्रम संचालक दिलीप कश्यप, कार्यकारी सदस्य भास्कर कश्यप, ऋषि अगरिया, धनंजय सिंह, संजय सूर्यवंशी, एवम अन्य सेनानी मौजूद थे।
