



भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ अखंड नवधा रामायण का आयोजन
जांजगीर-चांपा नवागढ़ ब्लाक के गौरव ग्राम अवरीद के राम सप्ताह चौक में परमेश्वर अखिल ब्रह्मांड मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की असीम कृपा से वैष्णवी महिला ग्राम संगठन अवरीद के द्वारा अखंड नवधा रामायण का आयोजन किये जा रहा है और आज ग्रामवासी और माता, बहनों के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई इस पुनीत आयोजन में श्रोतागण सह- परिवार ,इष्टमित्रों सहित सादर आमंत्रित है और सभी रामायण मंडलियों से भी निवेदन है कि वह अपने साथियों सहित पधार कर राम जी की अमृतमयी गाथा को गाकर सुनाकर ग्रामवासी को कृतार्थ करें
कार्यक्रम
कथा प्रारंभ – मांघ कृष्ण पक्ष 2, दिनांक 5/ 1/ 2026 दिन सोमवार
रामचरितमानस कथा विश्राम, चढौंत्री – मांघ कृष्ण पक्ष 11 दिनांक 14 /1 /2026 दिन बुधवार
हवन, शस्त्र धारा, पूर्णाहुति एवं भोज – मांघ कृष्ण पक्ष 12 दिनांक 15/ 1/ 2026 दिन गुरुवार है



