

महिला कल्याण समिति के द्वारा नैतिकता, शिक्षा, नशामुक्ति हेतु सतत जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा नगर में महिला कल्याण सोसायटी के द्वारा , नैतिकता, शिक्षा, नशामुक्ति के लिए सतत जागरूकता कार्यक्रम किए जा रही है जिससे गाव गांव से हज़ारों की संख्या में महिलाएं जुड़े हुए है बच्चों के अच्छा शिक्षा के लिए कंप्यूटर वितरण किया जा रहा है महिलाओं के स्व रोजगार के लिए सर्फ, साबुन , मशरूम, शिलाई का भी ट्रेनिंग दिया जा रहा है महिला कल्याण सोसायटी के संचालक भूपेंद्र कुमार बघेल ने कहा कि शराब और भ्रष्टाचार महिलाओं के जीवन में एक अभिशाप बनके रह गया है जिससे निदान पाने का एक ही समाधान है जागरुकता बच्चे होश संभालते ही नशे के शिकार हो जा रहे अधिकतर गांव के बच्चे जाने अनजाने मे चाकू छुरा ले कर अपराध कर डालते है इस सब को रोकने के लिए सतत महिला कल्याण सोसायटी जागरुकता लाने का प्रयास कर रही है चांपा थाना के टी आई साहब के साथ बैंक मैनेजर और दो अलग अलग एनजीओ के संचालक भी शामिल रहे एस बी आई बैंक के असिस्टेंट मैनेजर भी शामिल हुए साथ मे महिला कल्याण सोसायटी द्वारा और महिला कल्याण सोसायटी के कर्मण कार्यकर्ता लोगो को शील्ड और प्रमाण पत्र दिया गया महिला कल्याण सोसायटी के पदाधिकारी भी शामिल रहे मैनेजर प्रेमलता मैडम जी असिस्टेंट मैनेजर जानकी मैडम जी, स्किल एडवाइजर सरला मैडम जी कंप्यूटर इंचार्ज प्रिया मैडम जी , फील्ड ऑफिसर पार्वती मैडम जी आरती मैडम जी और सीनियर ग्राम हेड मैडम कंप्यूटर टीचर मैडम कंप्यूटर ऑपरेटर मैडम और ग्राम हेड मैडम लोग भी उपस्थित रहे आगे चल कर आने वाले कुछ महीनों में हजारों की संख्या के साथ शराब बंदी, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए और , हर क्षेत्र में जागरुकता के संदेश रैली के माध्यम से दिया जाएगा जिससे लोग जागरूक हो सके और जो बढ़ते हुए अपराध को और अपराधि को भ्रष्टाचार को नियंत्रक में लाया जा सके इस रैली की रूप रेखा बनाया जा चुका है और तैयारियां शुरू किया जा चुका हैं,,
