
राजकुमार साहू बने प्रदेश साहू संघ के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
जांजगीर चांपा / छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू द्वारा समाज के संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इसी क्रम में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह दायित्व मिलने पर राजकुमार साहू ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साहू समाज के लोगों को व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने तथा समाज के व्यापारियों को एक मंच पर जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे ताकि समाज मे एकता बनी रहे भाई चारा बनी रहे उन्होंने कहा कि समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए व्यापार को बढ़ावा देना आवश्यक है। इसके लिए व्यापार से जुड़े लोगों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय स्थापित कर उन्हें नई मार्ग नईं योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी।
राजकुमार साहू ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा समाज के हित में लगातार कार्य करते रहेंगे।


