
जगदलपुर:= दिनांक 06.11.2025 को अनुसूचित जाति/जनजाति समाज/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग एवं सभी मूल निवासी समाज के पदाधिकारी गणों एवं समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सहाब को ज्ञापन सौंपा*
*बस्तर जिले के सिंधी समाज एवं अग्रवाल समाज ने छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ,जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के संस्थापक अमित बघेल को गिरफ्तार कर एफ आई आर कराने एवं छत्तीसगढ़ बंद करने का आव्हान किया था तो आज बस्तर के मूल निवासियों ने बस्तर बंद का विरोध प्रदर्शन किया।*
*वहीं सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष गंगा राम नाग ने कंहा अमित बघेल ने जो बात कहा तुलनात्मक बात कहा है उन्होंने किसी समाज को लेकर गलत बयान नहीं दिया है उन्होंने जब छत्तीसगढ़ महतारी के मूर्ति को तोड़ दिया गया वो भी वीआईपी रोड रायपुर के बीच चौराहे में बाबा गुरु घासी दास,शहीद वीर नारायण सिंह,शहीद गुंडाधुर पंडित सुन्दर लाल शर्मा,अजीत जोगी,जैत खंम्भ आदि हमारे ही आदर्श मार्गदर्शक वो मान सम्मान के प्रतीक हैं उनकी ही मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ किया जाता क्यों और भगवान झूलेलाल,महराज अग्रसेन व पंडित दिन दयाल उपाध्याय कि मूर्तियों के साथ क्यों नहीं होता, बस इतनी सी बात कही मगर सिंधी समाज एवं अग्रवाल समाज के कुछ लोगों ने बात का बतंगढ़ बना कर बस्तर जैसे शांत माहौल को खराब करने के उद्देश्य से बस्तर बंद करने का आह्वान करना गलत है जिससे आनेवाले समय बस्तर में हिंसा फैलाना गलत है जिसका हम विरोध करते है।*
*सर्व अनुसूचित जाति समाज जिलाध्यक्ष विक्रम लहरे ने कहा सिंधी समाज, अग्रवाल समाज के द्वारा बस्तर बंद के आह्वान करना ये समझ मे आता है कि यहां दोहरा चरित्र हो रहा है जो छत्तीसगढ़ बस्तर के मूल निवासी है उनके ही ऊपर गलत आरोप लगाकर गिरफ्तारी कि मांग करना उनको अपमानित करना हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, अमित बघेल ने किसी धर्म जाति या समाज को गलत नहीं कहाँ है और छत्तीसगढ़ मूल निवासी लोग सबका सम्मान करते है भाई चारा के साथ रहते हैं मगर हमारे मूल निवासीयों का अपमान कर गलत फैहमी का शिकार बनाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना बस्तर का माहौल खराब करने जैसा दृष्य पैदा कर हिंसा फैलाना हम इसका विरोध करते है यहाँ आज आप सभी रोजी-रोटी कमाने खाने रह रहे लोग बाहर से आए लोग है ये समझ जाए कि बस्तर के मूल निवासी अगर आपसे लेन देन खरीदी बिक्री नहीं करेगा तो क्या होगा साथ ही हम मूल निवासी के खिलाफ विरोध करना बंद करे अन्यथा हम अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक के समुदाय के लोग उग्र आंदोलन में उतर जायेगे तो इसका जवाबदेही शासन प्रशासन होगा।*
*ओ बी सी समाज के संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु ने कहा अमित बघेल हमारे ओ बी सी समाज के है छत्तीसगढ़ के मूल निवासी है उन्होंने कुछ गलत नहीं कहाँ जो हमारे पूर्वजों को अपमानित किया गया है उसके सन्दर्भ में बात कहाँ है और आज हमारे ओ बी सी भाई अमित बघेल के खिलाफ कुछ समाज के लोग विरोध कर रहे है वो ये ना करे अन्यथा हम भी शांत नहीं रहेंगे हम भी जमीनी स्तर पर आगे आंदोलन कर सकते हैं आप यह राजनीति ना करे जो छत्तीसगढ़ के संस्कृति है बस्तर के संस्कृति है उनके अनुसार हम सबसे साथ मिलकर चले और हमारे पूर्वजों को गाली देना मूर्ति तोड़ फोड़ करना हम मूल निवासियों को अपमानित बंद करे यही भाई चारा एकता बनाए रखे*
*बस्तर संभाग व जिला के अनुसूचित जाति/जनजाति समाज/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समाज सभी मूल निवासी बस्तर आदिवासी समाज लोहडीगुडा अध्यक्ष सन्तु मौर्य,परिसंघ जिलाध्यक्ष सतीश वानखडे,ओ बी सी महा सभा उपाध्याय तुलसी राम ठाकुर,प्रदीप भारती,ओम साहू, बोमडा मंडावी आदि भारी संख्या में उपस्थित होकर विरोध किए*
