

*केन्द्रीय मंत्री मान0 तोखन लाल साहू जी एवं राज्यसभा सांसद मान0 श्रीमति संगीता बलवंत बिंद जी से दिल्ली प्रवास दौरान राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की*
राष्ट्रीय मछुआरा संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति गायत्री गायग्वाल के नेतृत्व में दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री मान0 तोखन लाल साहू जी से सौजन्य भेंट मुलाकात किया
छ ग से आए प्रतिनिधि मंडल को देखते ही खुशी से अपने प्रदेश से आए हैं कहकर तुरंत मिले और हालचाल पूछते हुए दिल्ली कैसे आना हुआ तो श्रीमती गायत्री गायग्वाल ने मछुआरा समाज के दिल्ली बैठक की जानकारी दिया
केंद्रीय मंत्री जी ने मछुआरा समाज की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने पर केंद्रीय मंत्री मान0 डॉo राजभूषण चौधरी जी की तारीफ करते हुए मछुआरा समाज के शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए कार्ययोजना बनाने पर बल दिया
और
मछुआरा नवरत्न बेटी
राज्यसभा सांसद मान0 संगीता बलवंत बिंद जी से शिष्टाचार भेंट में छग में मछुआरा समाज की जागरूकता, शैक्षणिक स्थिति, राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक समरसता एवं समाज के कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित चर्चा करते हुए मछुआरा समाज के विकास और एकजुटता के महत्ता पर जोर दिया
इस अवसर पर राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रतिनिधि मंडल में छग प्रदेश अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल,संयुक्त सचिव नवीन धीवर, युवा अध्यक्ष सुरेश ढीमर,
उपाध्यक्ष लोकनाथ ढीमर,
महासचिव ओमप्रकाश धीवर, संगठनमंत्री मनहरण ढीमर,अजय फूटान, हेमंत गायग्वाल आदि शामिल हुए

