



जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल, जांजगीर के पावन प्रांगण में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा अध्ययनरत विद्यार्थियों के पूज्यनीय अभिभावकों को ससम्मान आमंत्रित कर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊँचाई प्रदान की उनके आगमन पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने पारंपरिक भारतीय संस्कृति का परिचय देते हुए तिलक लगाकर एवं बैच पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया तत्पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया यह दृश्य मानो भारतीय संस्कारों की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रहा था अपने आशीर्वचन में विधायक ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा—
“जय भारत विद्यालय का जैसा नाम है, वैसा ही इसका कार्य भी है विद्यालय में विद्यार्थियों की बढ़ती हुई दर्ज संख्या इसकी उत्कृष्ट गुणवत्ता और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है।”

