
धीवर समाज अवरीद के द्वारा स्वर्गीय श्रीमती अक्ती बाई धीवर के दसगात्र कार्यक्रम हेतु आर्थिक सहयोग दिया गया
ग्राम पंचायत अवरीद के स्वर्गीय गोरेलाल धीवर की पत्नी श्रीमति अक्ती बाईं धीवर कैंसर रोग से पीड़ित थी और कैंसर का इलाज करते सारा जमापूंजी खत्म हो व गया कर्ज भी हो गया और अंत में छोटे छोटे बच्चे को छोड़कर चला गया (निधन हो गया) जिसके कारण परिवार के बच्चे निशहाय हो गए, वही उनके पुत्र रामकिशन नाबालिक और रामेश्वर धीवर लालू ने अक्ती बाई के दसगात्र कार्यक्रम हेतु बैठक कर धीवर समाज से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा रखा जिस पर धीवर समाज अवरीद के सम्माननीय बंधुओं ने बैठक में एक स्वर से श्रीमति अक्ती बाई के दशगात्र कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग करने की बात की और धीवर समाज अवरीद कोष के द्वारा 10,000/- दस हजार रुपए और प्रत्येक घर से 100/- सौ रुपए व 1किलो चावल सहयोग करना तय किया गया, तत्पश्चात्
रामकिशन धीवर को धीवर समाज अवरीद द्वारा श्रीमति अक्ती बाई धीवर के दशगात्र कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग 10000/- रूपए दिया गया उक्त मौके पर – घनश्याम धीवर (वर्तमान सरपंच पति) नवीन धीवर (प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग मछुआ महासंघ), रथराम धीवर (समाजिक कोटवार ) देवराम धीवर (पत्रकार), रामकुमार धीवर (पंच) लालू धीवर आदि समाजिक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे,,,,,,!
