

*धीवर समाज जावलपुर का बैठक हुआ संपन्न*
दिनांक 21/09/2025 को समरसता भवन जावलपुर में श्री दुर्गा प्रसाद धीवर महासभा कार्यकारिणी सदस्य की अध्यक्षता एवं वीरेंद्र धीवर कोषाध्यक्ष सिवनी केंद्र और श्रीमति तारा शरद शुक्ला सरपंच,श्री हरनारायण उपसरपंच द्वारा भगवान श्री राम की तैलचित्र पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना कर ग्राम एवं समाज की सूखी समृद्धि का आशीर्वाद मांगा गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत श्रीफल और शाल से भेंट कर सम्मान किया गया इसके बाद धीवर समाज के चुने पंच शांति बाई रामू धीवर और खुशबू राधेश्याम धीवर का सम्मान किया गया दुर्गा प्रसाद धीवर महासभा कार्यकारिणी सदस्य द्वारा समाज के लोगों की चिर प्रतिक्षित मांग को सरपंच के सम्मुख रखा गया कि धीवर समाज के 300परिवार निवासरत है और सामाजिक कार्य सुख और दुख जैसे शादी,विवाह, नहावन ,दशगात्र आदि कार्यों के लिए जगह नहीं होने पर बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता अतः समाज को वक्त के साथ विकास की गति देने के लिए सामाजिक सामुदायिक भवन के लिए 5 डिसमिल की जमीन की मांग की गई जिसे सहर्ष स्वीकार कर लिया गया
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामु धीवर, राधेश्याम धीवर और केंद्र कोषाध्यक्ष बीरेंद्र धीवर एवं ग्राम प्रमुख रवि धीवर, राम शंकर धीवर, दुर्गा धीवर,लक्ष्मीकांत धीवर,श्रवण धीवर,कार्तिक श्याम धीवर,दिनेश धीवर,संतोष धीवर,देवचरण धीवर, कमल धीवर, विष्णु धीवर, सम्पत राम धीवर, छोटेलाल धीवर, बबलू धीवर, इटवारी धीवर, पटवारी धीवर, चैतराम धीवर,गौतम लाल धीवर, रामचरण धीवर, एवं बड़ी संख्या में माताये और बहने शामिल हुए ।
