
नवीन धीवर बने भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर चांपा का जिला संयोजक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. किरण सिंह देव के सहमति से *भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़* की घोषणा की गई है जिसमें *जांजगीर चाम्पा* जिले के *संयोजक- नवीन धीवर* एवं
*बसंत कैवर्त्य*
और *गोपाल धीवर (पाशु)* को *सह संयोजक* पद का दायित्व दिया गया जिससे क्षेत्र के मछुआरा समाज में प्रसन्नता की लहर है
जिला संयोजक नवीन धीवर ने चेतावनी देते हुए कहा कि वंशागत मछुआरा समाज लगातार अपने हक और अधिकार के लिए लड़ता आ रहा है विभाग के कुछ गैर जिम्मेदार अधिकारियों के कारण सदैव तालाबों से वंचित रहा है अब किसी भी प्रकार की अधिकारियों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नवीन मछली पालन नीति 2022-23 का अक्षरशः पालन किया जायेगा और जो भी अधिकारी अनियमितता करते हुए वंशागत मछुआरा समाज को तालाब आवंटन या समिति पंजीयन में लापरवाही बरतेगा, गलत करने का प्रयास करेगा वह सावधान रहे
साथ ही भारतीय जनता पार्टी के
नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ,जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े , इंजी रवि पांडे एवं कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह
के विश्वास पर खरा उतरने और
इस नई जिम्मेदारी के लिए कोटि कोटि धन्यवाद आभार व्यक्त किए है
तथा इस उपलब्धि पर मछुआरा समाज से लगातार बधाई एवं शुभकामनायें मिल रहे हैं



