

पैरा खरही में लगी आग, किसान को भारी नुकसान, दमखल कर्मी पहुंचे आग बुझाने जांजगीर चांपा – नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत अवरीद के पंच नकुल प्रसाद कश्यप के बाडी में रखें पैरा के खरही में आग लग गई जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई और आनन -फानन में आग बुझाने का प्रयास किया गया किंतु आग बुझाने में मोहल्लेवासी असमर्थ रहे , वही नवीन धीवर के द्वारा फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी द्वारा बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया ,वही पैरा खरही जलने से किसान को भारी नुकसान हुआ

