

*प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026 उन्नति की ओर एक पहल – भव्य प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ*
*प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नवाचार की दी जा रही जानकारी*
*प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन योजनाओं का उठाए सीधा लाभ – सांसद*
जांजगीर-चांपा, 19 फरवरी 2026/ जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने पुलिस परेड ग्राउंड, खोखरा में 19 से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय ‘प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026’ उन्नति की ओर एक पहल भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदषर्नी के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित कर आमजनों को जानकारी दी जा रही है। शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी के स्टॉलों का भ्रमण किया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला उपाध्यक्ष मोहन यादव, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, इंजी. रवि पांडे, अमर सुल्तानिया, पलाश चंदेल, अनिल शर्मा, पंकज अग्रवाल, आषुतोश गोस्वामी, कोस्टल एक्वा कल्चर अथॉरिटी चेन्नाई सेक्रेटरी के.सी. देवसेनापति, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित रहे।


सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि जांजगीर “कोसा-कांसा-कंचन की नगरी” के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। जिले के किसान नवाचार के माध्यम से कम लागत में बेहतर उत्पादन कर अच्छा आमदनी अर्जित कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य नवाचारों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर भाग लेने और योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
प्रदर्शनी में कृषि एवं बागवानी, हस्तकला एवं हस्तशिल्प, वाणिज्य एवं व्यापार, कृषि एवं पशुपालन, अंतरिक्ष विज्ञान एवं परमाणु ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं औद्योगिक विकास, आवास एवं शहरी विकास, रक्षा अनुसंधान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वित्त, बैंकिंग एवं बीमा तथा स्वास्थय एवं कल्याण से संबंधित स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नवाचारों और योजनाओं का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। आधार सेवा केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जहां नागरिकों को आधार से संबंधित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस अवसर पर महीला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं की गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




