
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने सभापति राजकुमार साहू
जांजगीर चांपा / भारतीय जनता पार्टी, प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कौशिक ने जिला पंचायत के कृषि स्थाई समिति के सभापति राजकुमार साहू को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए है। जिस पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जवाबदारी दी है उसको पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। राज कुमार साहू ने जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के प्रति आभार व्यक्त की है। और उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

