
*मछुआरा समाज को हक नहीं मिलने पर जांजगीर में प्रदेशस्तरीय आंदोलन होगा – कुंवर सिंह निषाद*
छग प्रदेश निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भारी मतों से दुबारा निर्वाचित होने पर कुंवर सिंह निषाद के निज निवास स्थल अर्जुन्दा पहुंचकर
आज दिनांक 16/02/2026 को धीवर मछुआरा समाज जांजगीर द्वारा भेंट कर बधाई दिये तत्पश्चात मछुआरा समाज जांजगीर के द्वारा हक और अधिकार की मांग करने एवं अपने ऊपर हो रहे अन्याय ,शोषण के बारे में बताया गया कि कैसे नवीन मछली पालन नीति 2022- 23 का उल्लंघन कर *जय मां समलाई दाई महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित पंजी 285,विकासखंड बम्हनीडीह* को वंचित कर अगस्त 2024 के प्रस्ताव पर जो छः महीना तक वैध होता है उस प्रस्ताव पर दिसंबर 2025 में। गलत तरीके से गैर मछुआरा समाज के समिति *पिछड़ावर्ग मत्स्योद्योग विकास सहकारी समिति सरहर पंजीयन क्रमांक-102* तालाब आवंटन कर दिया गया
इससे पहले भी तालाब आवंटन होने पर *पिछड़ावर्ग मत्स्योद्योग विकास सहकारी समिति सरहर पंजीयन क्रमांक-102*
तालाब मछली पालन के लिए
दूसरों को ठेका दे दिया गया था जिसकी शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया वही पर सबसे पुरानी
हाईकोर्ट आदेश के बावजूद
*मछुआ सहकारी समिति मर्यादित बलौदा पंजी -105,विकासखंड बलौदा* को प्राथमिकता देने के बजाय एक ही घर से एक एक राशनकार्ड से 2 सदस्यों वाली *अल्पसंख्यक मछुआ सहकारी समिति मर्यादित बलौदा पंजी -198* को सीताराम अहिरवार व बीना बारले द्वारा सांठगांठ कर तालाब आवंटन कर दिया गया
वही *श्रीराम मछुआरा सहकारी समिति कोसा, विकासखंड पामगढ़* पर्याप्त जलक्षेत्र होने के बावजूद पंजीयन से वंचित हैं
हाइकोर्ट से आदेश के बावजूद *मां मनसा देवी धीवर सहकारी समिति मर्यादित गोधना पंजी- 447,विकासखंड नवागढ़* को तीन तालाब के बावजूद दो तालाब आवंटन कर एक तालाब को सरपंच द्वारा निस्तारी बताकर तालाब आवंटन से वंचित कर अपने पंच को मछली पालन हेतु दे दिया गया
*महामाया मछुआ सहकारी समिति मर्यादित डोंगाकोहरौद पंजी -436* *विकासखंड पामगढ़* को हाईकोर्ट आदेश के बावजूद इसलिए पंचायत में आवेदन देने के बाद भी आवेदन नहीं दिए हो कहकर तालाब आवंटन नहीं किया जा रहा है ऊपर से सरपंच ,उपसरपंच यहां तक कह रहे है कि जहां जाओ कुछ नहीं कर सकते हो,हमारा कुछ नहीं कर पाओगे
बीना बारले द्वारा गैर मछुआरा समाज का समूह बनाकर *धीवर महिला स्व सहायता समूह मेउ,विकासखंड पामगढ़* को तालाब आवंटन नहीं किया गया
हद तो तब हो गया
जब *बोलबम मछुआ सहकारी समिति मर्यादित कुरदा पंजी -272, विकासखंड बलौदा* का गलत तरीके से अध्यक्ष बनकर अपनी पत्नी को अध्यक्ष बनाकर एक और सहकारी समिति *भवानी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित पंजी कुरदा पंजी-1115* गठित कर NOC लेकर सरपंच और अधिकारियों को साठगांठ कर तालाब आवंटन करवा लिए और लगातार मछली पालन विभाग एवं शासन,प्रशासन से शिकायत कर किसी प्रकार से कार्यवाही नहीं होने पर मायूस हो चुका मछुआरा समाज अपने आजीविका, पेट पालने के लिए पलायन को मजबूर हो रहा है
विधायक कुंवर सिंह निषाद महोदय द्वारा
मछुआरा समाज जांजगीर के विभिन्न विकासखंड में मछुआरों के साथ हो रहे अन्याय,को संज्ञान में लेकर मछली पालन विभाग के संचालक को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश देते हुए मछुआरा समितियों के सदस्यों के साथ साथ पूरा केवट ,धीवर समाज प्रदेश स्तरीय आंदोलन, चक्का जाम को मजबूर होगा
इसकी सारी ज़िम्मेदारी मछली पालन विभाग और शासन प्रशासन की होगी चेतावनी दिया गया



