


*राष्ट्रीय मछुआरा जागरूकता सम्मेलन की तैयारी ,धीवर समाज की बैठक संपन्न*
आज दिनांक 28/09/2025 दिन रविवार को ग्राम लखाली में अनिल धीवर की अध्यक्षता में धीवर समाज कोसमंदा रेंज का बैठक संपन्न हुआ
महासभा के पदाधिकारी वेद प्रकाश धीवर महासचिव,महावीर धीवर कोषाध्यक्ष ,अनिल धीवर रेंज अध्यक्ष,प्रकाश धीवर,मुरली धीवर,उत्तम धीवर,अर्जुन धीवर
महासभा कार्यकारिणी सदस्य, विशेषर धीवर रेंज अध्यक्ष बलौदा ,प्रभात धीवर सचिव नवागढ़ रेंज,छत्रपाल धीवर कोसमंदा रेंज सचिव,संतोष धीवर लखाली केंद्राध्यक्ष, फिरत ढीमर केंद्राध्यक्ष बिर्रा एवं बड़े बुजुर्गों द्वारा भगवान श्री राम की तैलचित्र पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना कर ग्राम एवं समाज की सूखी समृद्धि का आशीर्वाद मांगा गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत श्रीफल और गुलाल से तिलक कर सम्मान किया गया
इसके बाद राष्ट्रीय मछुआरा संघ के संयुक्त सचिव नवीन धीवर द्वारा अपने उद्बोधन में मछुवारा समाज के हक और अधिकार के लिए श्रीमति गायत्री गायग्वाल जी की अध्यक्षता में 5 अक्टूबर को इनडोर स्टेडियम बुढ़ापारा रायपुर में राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन का आयोजन होना है,जिसमें देश भर से मछुआरा समाज के प्रतिनिधियों का आगमन होना है साथ ही केंद्रीय मंत्री, सांसद,विधायक,और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हैं
समाज को संख्या के आधार पर राजनीतिक, सामाजिक, शिक्षा, रोजगार में समान अधिकार की बात कही ज्ञात हो कि मछुवारा समाज जाति के आधार पर तीसरा नम्बर में है फिर भी विकास के दौड़ में काफी पिछड़ा हुआ है राजनीति पार्टी भी समाज के लिए कोई विशेष कल्याणकारी योजना नहीं बना पा रहा है जिससे पढ़े लिखे युवाओं में बेरोजगारी, और आर्थिक स्थिति कमजोर होने से जीवनयापन करने में बहुत से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मछुआरा समाज प्रदेश के मूलवासी आदिवासी होते हुए भी आरक्षण के लाभ से वंचित हैं
साथ ही मछली पालन विभाग एवं ग्राम पंचायतो द्वारा तालाब के आबंटन में परंपरागत मछुआरा समाज के साथ ही रहे अन्याय को रखा गया है
अब मछुवारा समाज ने संकल्प लिया है समाज में परिवर्तन लाना है।
समस्त कुटुम्बजनो को निमंत्रण देते हुए तन मन धन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक सभा नहीं , बल्कि मछुआरा समाज की एकता को प्रदर्शित करेगा,निसंदेह आर्थिक उत्थान व विकास को दिशा देने वाला है। आने वाले समय में इसका असर राजनीति क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा और प्रमुख राजनीतिक पार्टी से समाज को अवश्य विधानसभा और लोकसभा में भागीदारी मिलेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुटुम्बजनो से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए आह्वान किया गया
इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल धीवर,वेदप्रकाश,महावीर धीवर,प्रकाश धीवर,मुरली धीवर, विशेषर धीवर,उत्तम धीवर,अर्जुन धीवर,फ़िरत ढीमर,कृष्ण कुमार, महावीर धीवर,छत्रपाल धीवर,नवीन धीवर,मिथलेश धीवर,परदेशी धीवर,मथुरा धीवर, राम शंकर धीवर, देवराम धीवर, फिरत (राहुल )धीवर,धनबाई धीवर,बलराम धीवर,श्याम लाल,बाबुल धीवर,संतोष धीवर,देवचरण धीवर, कमल धीवर, विष्णु धीवर, सम्पत राम धीवर, छोटेलाल धीवर, बबलू धीवर, इटवारी धीवर, पटवारी धीवर, चैतराम धीवर,गौतम लाल धीवर, रामचरण धीवर आदि सैकड़ों की संख्या में मछुआरा बंधु शामिल हुए
भवदीय
नवीन धीवर- संयुक्त सचिव राष्ट्रीय मछुआरा संघ,
संस्थापक- छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज
