
*राष्ट्रीय मछुआरा जागरूकता सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या शामिल होने की अपील- नवीन धीवर*
राष्ट्रीय मछुआरा संघ के संयुक्त सचिव नवीन धीवर ने मछुवारा समाज के हक और अधिकार के लिए श्रीमति गायत्री गायग्वाल जी की अध्यक्षता में 5 अक्टूबर को इनडोर स्टेडियम बुढ़ापारा रायपुर में राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन का आयोजन होना है,जिसमें देश भर से मछुआरा समाज के प्रतिनिधियों का आगमन होना है जिसमें मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री, सांसद,मंत्री ,विधायक,और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल होंगे
ज्ञात हो कि मछुवारा समाज जाति के आधार पर तीसरा नम्बर में है फिर भी विकास के दौड़ में काफी पिछड़ा हुआ है राजनीति पार्टी भी समाज के लिए कोई विशेष कल्याणकारी योजना नहीं बना पा रहा है जिससे पढ़े लिखे युवाओं में बेरोजगारी, और आर्थिक स्थिति कमजोर होने से जीवनयापन करने में बहुत से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अब मछुवारा समाज ने संकल्प लिया है समाज में परिवर्तन लाना है।
समस्त कुटुम्बजनो को निमंत्रण देते हुए तन मन धन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक सभा नहीं , बल्कि मछुआरा समाज की एकता को प्रदर्शित करेगा,निसंदेह आर्थिक उत्थान व विकास को दिशा देने वाला है। आने वाले समय में इसका असर राजनीति क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुटुम्बजनो से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए अपील करते है
