


राष्ट्रीय मछुवारा संघ NAF के प्रतिनिधि मंडल ने आज माननीय श्री किरण सिंह देव अध्यक्ष बीजेपी छ. ग. से मुलाकात कर स्मृति चिन्ह भेंट कर ज्ञापन सौंपा
तथा मांग किये कि जनसंख्या के आधार पर राजनीतिक में भागीदारी मिलना चाहिए।
और छत्तीसगढ़ में तालाब के ठेका पद्धति को समाप्त कर केवल जातिगत मछुवारा को ही तालाब आवंदित किया जाए
साथ में समाज के लंबित मांग अनुसूचित जनजाति में मछुवारा समाज को शामिल करने के लिए मांग करते हुए
ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर श्रीमति गायत्री गायग्वाल अध्यक्ष राष्ट्रीय मछुवारा संघ, श्री शिव भोई संगठन मंत्री, श्री ओमप्रकाश धीवर महासचिव,श्रीमति तारामति ओझा महिला प्रकोष्ठ, श्री मनहरण ढीमर उपसंगठन मंत्री,श्री हेमंत धीवर और समुदाय के जनप्रतिनिधि गण शामिल रहे।
