


विधायक व्यास कश्यप ने खोखरा में विराजे मां मनका दाई की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
जांजगीर-चांपा,खोखरा – नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर छठवे दिवस जांजगीर चाम्पा विधायक व्यास कश्यप जी ने ग्राम खोखरा माँ मनका दाई मंदिर के पावन दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। विधायक ने मां मनका दाई के चरणों में नमन करते हुए प्रदेश की उन्नति, समृद्धि और जन-जन के सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यो, ग्रामीणों और उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधायक जी ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर पूरे श्रद्धा भाव से मां के नौ स्वरूपों का ध्यान किया और विधिवत पूजन में भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान हो उठा। विधायक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मातारानी की आराधना की और क्षेत्र के कल्याण के लिए प्रार्थना की। पूजन-अर्चना के बाद विधायक ने समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है बल्कि शक्ति, संयम और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। विधायक जी के स्वागत के लिए माँ मनका दाई समिति से लालू थवाईत , टीकम थवाईत , टिल्लू देवांगन, मुनीराम आदित्य, अमित थवाईत, गजानंद थवाईत, ग्राम पंचायत खोखरा के उपसरपंच राजेश राठौर, सुनील राठौर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l
