


जांजगीर-चांपा / अथरिया कुर्मी क्षत्रिय समाज के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण , जर्वे(च) में *5 करोड़ की लागत* से निर्मित होने वाले *सरदार वल्लभभाई पटेल ऑडिटोरियम* एवं *आवासीय परिसर* का विधिपूर्वक शिलान्यास सम्पन्न हुआ यह केवल एक भवन का शिलान्यास नहीं, बल्कि समाज की एकता, समर्पण और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है इस गरिमामयी अवसर पर जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के *माननीय विधायक व्यास कश्यप, अथरिया कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर कश्यप , सचिव फूलचंद कश्यप , संरक्षक सहसराम कौशिक, कनौजिया कुर्मी एकता मंच अध्यक्ष संतोष कश्यप , उप महानिरीक्षक देवी राम कौशिक ,ओमप्रकाश कौशिक , ग्राम जर्वे(च) की सरपंच श्रीमती उत्तरा कमल कश्यप , जनपद सदस्य निमिष कश्यप, सहित तुलेश्वर कौशिक, प्रमोद कश्यप, हिमांशु कश्यप, प्रीतम कौशिक, टीकम कश्यप, संतोष कश्यप, तुमनाथ कश्यप, जोतराम कश्यप, भगतराम कश्यप, गिरधारी कश्यप, योगेश कश्यप, उद्धव प्रसाद कश्यप तथा समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इस ऐतिहासिक क्षण को और भी गौरवमयी बना दिया समाज के सभी साथियों की एकजुटता, सहयोग और समर्पण से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ निश्चित रूप से यह परिसर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा, संगठन और सामाजिक उत्थान का एक सशक्त केंद्र बनेगा सभी उपस्थित सम्मानित जनों के प्रति हृदय से आभार।




