




7 जून को राष्ट्रीय मछुआरा संघ छत्तीसगढ़ का भव्य शपथ ग्रहण: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों को दिया गया न्यौता*
दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मछुआरा समाज के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 07 जून को राष्ट्रीय मछुआरा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 90 विधानसभा अध्यक्षों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्र सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गजों ने स्वीकार किया आमंत्रण
दिल्ली प्रवास के दौरान श्रीमती गायत्री गायग्वाल और प्रतिनिधिमंडल ने समाज के हित और अधिकारों को लेकर केंद्र के प्रमुख नेतृत्व से विशेष चर्चा की। मुलाकात के दौरान निम्नलिखित दिग्गजों ने कार्यक्रम में शामिल होने और मछुआरा समाज की लड़ाई में साथ खड़े होने का आश्वासन दिया:
डॉ. राजभूषण चौधरी: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार।
साध्वी निरंजन ज्योति: अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग।
बाबूराम निषाद: सांसद, राज्यसभा।
डॉ. बिनोद कुमार बिंद: सांसद, लोकसभा।
श्रीमती संगीता बलवंत: सांसद, राज्यसभा।
समाज के हक और अधिकारों पर मंथन
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में मछुआरा समाज के विकास, उनके संवैधानिक हक और अधिकारों को लेकर गंभीर चर्चा हुई। केंद्रीय नेताओं ने श्रीमती गायत्री गायग्वाल के नेतृत्व की सराहना करते हुए समाज के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग का वादा किया।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
इस महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल के साथ
नवीन धीवर (संयुक्त सचिव),
युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ढीमर,
युवा प्रकोष्ठ ,प्रदेश कोषाध्यक्ष
अविनाश मांझी,
संतोष कुमार धीवर (कोषाध्यक्ष, जैजैपुर विधानसभा),
और हेमंत गायग्वाल मुख्य रूप से शामिल रहे।
श्रीमती गायत्री गायग्वाल, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-
“हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार पहुँचाना है।
नवीन धीवर संयुक्त सचिव ने कहा-7 जून का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के मछुआरा समाज की एकजुटता और ताकत का प्रतीक बनेगा।”


