

मछुआरा समाज का अभिनंदन, स्वागत व सम्मान समारोह एवं मछुआरा समाज का समस्या निवारण शिविर,, जांजगीर में
दिनाँक 07/11/2025 को जांजगीर में…
🎇 कार्यक्रम की रूपरेखा…
1️⃣ मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरतलाल मटियारा जी एवं उपाध्यक्ष श्री लखनलाल धीवर जी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त होने पर…
2️⃣ श्रीमती गायत्री गायग्वाल जी को राष्ट्रीय मछुवारा समाज के प्रदेश अध्यक्ष बनने व मछुवारा जागरूकता सम्मेलन रायपुर के सफलतापूर्वक नेतृत्व व अध्यक्षता करने पर…
3️⃣ कहरा समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री देवव्रत आदित्य जी को छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर…
अभिनंदन, स्वागत व सम्मान समारोह…💐🙏
4️⃣ मछुआरा समाज के सदस्यों को तालाब ठेका या मछली पालन सम्बन्धित समस्याओं का निवारण मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा किया जावेगा…
कृपया आप अपनी समस्याओं के समाधान हेतु लिखित आवेदन के साथ प्रस्तुत हों…🙏
5️⃣ जांजगीर-चाम्पा जिले में मात्स्यिकी महाविद्यालय की मांग हेतु आवेदन
* उक्त कार्यक्रम मछुआरा समाज द्वारा आयोजित किया जा रहा है कृपया समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, माताओं व बहनों एवं समाज के सभी वर्गों से करबद्ध निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग व योगदान प्रदान करने की कृपा करेंगे.....*
स्थान- जांजगीर बस्ती कहरा पारा
दिनाँक- 07/11/2025
समय- दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक
