

विधानसभा जांजजीर के विधायक व्यास कश्यप ने किये रक्तदान
जांजगीर-चांपा / विधायक व्यास कश्यप के बड़े बेटे जो कि जांजगीर जिला हॉस्पिटल में ही पदस्थ है डॉ लोकेंद्र कश्यप ने फोन कर बताया कि नैला निवासी आलोक परमहंस को A Negative रक्त की आवश्यकता है उन्हें पिछले 2 दिनों से रक्त की नितांत आवश्यकता है और कही भी A Negative रक्त उपलब्ध नहीं है
चूंकि विधायक जी का Blood group A Negative है उन्होंने तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंच कर उनके लिए रक्तदान किया
उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से प्रार्थना किये और
जिले की देवतुल्य जनता से आग्रह किये कि समय समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें ताकि जरूरतमंद लोगों को जरूरत पड़ने पर तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जा सके!

