
भगवान श्री राम मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्य के प्रतीक हैं : सभापति राजकुमार साहू
गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में चल रहे नवधा रामायण में हुए शामिल
जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय से लगा हुआ ग्राम सिवनी नैला में चल रहे अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति राजकुमार साहू शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित भक्तजन एवं श्रोताओं को संबोधित करते भगवान श्रीरामचंद्र जी के चरित्र और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान राम मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्य के प्रतीक हैं, जिनके जीवन से समाज को सदैव सही दिशा मिलती है।
सभापति श्री साहू ने कहा कि राम नाम का लूट है लूट सके सो लूट अंतकाल पछताएगा जब प्राण जाएगा छूट कहते हुये , भगवान राम का जीवन हमें पारिवारिक संस्कार, सामाजिक समरसता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। नवधा भक्ति के माध्यम से रामकथा का श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान रामायण मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन और रामायण पाठ से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस अवसर पर सन्तोष राठौर पूर्व सरपंच , आचार्य अमित मिश्रा , राजेश राठौर ,बिहारी बरेठ ,शैलेंद्र पांडे,राधेश्याम राठौर,सरपंच रघुवीर बरेठ,सूर्य नारायण राठौर पंच ,नंदलाल बरेठ,एवं रामायण मंडली,श्रोतागण,समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

