

*अमोरा गांव में मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव*
*कलश यात्रा में शामिल हुए जिपं. सभापति – राजकुमार साहू*
*जांजगीर-चाम्पा।* श्री नव दुर्गा शक्ति पीठ परिवार (बाबा चन्द्रबली सनातनी) एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम अमोरा (महंत) में श्री महावीर हनुमान जन्मोत्सव एवं मेला का आयोजन किया जा रहा हैं। आयोजन के प्रथम दिवस 31 मार्च मंगलवार भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू शामिल हुए। कलश यात्रा शनि देव मंदिर भाठापारा (रामसागर तालाब) से प्रारंभ होकर पूरा गांव घूमते हुए पुनः शनि मंदिर पहुँची, 500 से ज्यादा कलश यात्री शामिल हुये कलश यात्रा के दौरान सभापति राजकुमार साहू साथ-साथ चल रहे थे। आयोजन में 1 अप्रैल से 4 अप्रैल शनिवार तक भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, वहीं 4 अप्रैल शनिवार, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भण्डारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया हैं इस कार्यक्रम कलश यात्रा मे सभी ग्रामवासी हर्षोल्लास के साथ उपस्थित रहे।


