

गायत्री प्रज्ञापीठ जांजगीर में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय *विधायक व्यास कश्यप जी* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई इस अवसर पर विधायक जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष बल दिया उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारे नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।





