


“बढ़े बिजली बिल से भड़की जनता – राज्यभर में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का हल्ला बोल”
जांजगीर में सैकड़ो सेनानी की भीड़ ने सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, और बाकी दलों की चुप्पी पर सवाल उठाए
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ में मंगलवार को अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन हुआ। हर जिले में एक साथ हुए इस आंदोलन ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता के गुस्से को उजागर किया। जांजगीर में पार्टी जिला बैठक प्रभारी डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में और छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना के जिला महामंत्री भोले सिंह मरावी और सैकड़ों सेनानी, कार्यकर्ता और आम लोग सड़कों पर उतरे और बढ़े हुए बिजली बिलों को तुरंत वापस लेने की मांग की।
डॉ संजय कुमार ने कहा –
“बिजली बिल की बढ़ोतरी गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के साथ खुला अन्याय है। जनता पहले ही महंगाई से परेशान है और सरकार ने उनके जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। जब तक यह फैसला वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।”
इस प्रदर्शन में लगभग 70 सेनानी शामिल हुए थे। धरनास्थल हॉकी ग्राउंड से लेकर कचहरी चौक तक रैली निकाली गई और राज्यपाल के नाम ज्ञापन, नायब तहसीलदार श्रीजल साहू सर को सौंपा गया ल
प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सभी बड़े राजनीतिक दल और सैकड़ों संगठन चुप्पी साधे बैठे हैं, जबकि केवल छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ही जनता के असली मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं।
✊ प्रदर्शन के दौरान गूंजे नारे:
• “बढ़े बिजली बिल वापस लो!”
• “किसान–मजदूर पर हमला बंद करो!”
• “छत्तीसगढ़िया का हक – हमें चाहिए!”
• “जनता की जेब खाली करने वाली सरकार मुर्दाबाद!”
आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बढ़े हुए बिजली बिलों को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन गांव–गांव और शहर–शहर तक ले जाया जाएगा और इसे राज्यव्यापी जनांदोलन का रूप दिया जाएगा।
