


*मछुआरा समाज का फूटा गुस्सा ,एसडीएम द्वारा कार्यवाही के लिखित आश्वासन पर 15 दिनों के अल्टीमेटम- गायत्री गायग्वाल*
राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति गायत्री गायग्वाल जी के नेतृत्व में दिनांक -03/02/2026 को मछली पालन विभाग कुलीपोटा जांजगीर के अन्याय के खिलाफ धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया गया
मछली पालन विभाग के सहायक संचालक अलका स्वर्णकार के साथ मछली इंस्पेक्टर सीताराम अहिरवार , वीना बारले,भुनेश्वरी,ज्योति साहू ने लगातार बैठक दिनांक-12/01/2026
एवं दिनांक -23/01/2026 को किया गया था जिसमें
राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रतिनिधियों को गलत जानकारी देते हुए लगातार भ्रमित करते रहे
और जांच टीम गठित करेंगे बोलकर बिना जांच किए ही नवीन मछली पालन नीति2022 का उल्लंघन कर
30 वर्षों से एक तालाब के लिए तरसता हुआ *जय मां समलाई महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित सरहर पंजीयन क्रमांक 285* को बहुउद्देशीय समिति कहकर तालाब आवंटन नहीं किया जा रहा है जबकि बायलॉज में मत्स्य पालन करना साफ साफ लिखा और सभी सदस्य धीवर मछुआरा होने के बावजूद
गैर मछुआरा समाज
के समिति *पिछड़ा वर्ग मत्स्य उद्योग विकास सहकारी समिति मर्यादित सरहर पंजीयन क्रमांक 102* को पूरा 15 तालाब आवंटन कर पट्टा जारी कर दिया गया हवाला दिया गया कि
*पिछड़ा वर्ग मत्स्य उद्योग विकास सहकारी समिति मर्यादित सरहर पंजीयन क्रमांक 102* पुरानी समिति है
वहीं पर
64 वर्षीय पुराने *मछुआ सहकारी समिति मर्यादित बलौदा पंजीयन क्रमांक 105* को तालाब आवंटन करने के बजाय गैर मछुआरा समाज के
*अल्पसंख्यक मछुआ सहकारी समिति मर्यादित बलौदा पंजीयन क्रमांक 198* को यह कहकर दिया गया कि कार्यक्षेत्र सिर्फ बलौदा है जिसमें एक ही राशन कार्ड से तीन तीन सदस्य हैं जो गलत है
जबकि 64 वर्षीय पुराने *मछुआ सहकारी समिति मर्यादित बलौदा पंजीयन क्रमांक 105* की भी कार्यक्षेत्र बलौदा है एवं सभी सदस्य मछुआरा है सांठगांठ करके गैर मछुआरा समिति को लाभ देना कहां का न्याय है
नवीन मछली पालन नीति 2022 के तहत पर्याप्त जलक्षेत्र होने पर सहकारी समिति का पंजीयन हो सकता है इसके बावजूद भी
*श्रीराम मछुआरा सहकारी समिति कोसा*
का पंजीयन के लिए अनुशंसा नहीं किया जा रहा है
हाईकोर्ट से आदेश आने के बाद भी *मां मनसा देवी मछुआ सहकारी समिति गोधना पंजीयन क्रमांक 263* को तीन तालाब के जगह दो तालाब का आवंटन एवं एक तालाब को निस्तारी के लिए बता पंचायत के सरपंच एवं पंच द्वारा स्वयं मछली बीज डालकर मछली पालन कर रहे हैं
*महामाया सहकारी समिति मर्यादित डोंगाकोहरौद पंजीयन क्रमांक 436* को मात्र एक तालाब आवंटन कर बाकी सभी तालाब सरपंच एवं पंच को आबंटन कर दिया गया
नवीन मछली पालन नीति 2022 के तहत
*धीवर मत्स्य महिला स्व सहायता समूह मेउ* को तालाब आवंटन के जगह
बीपीएल को प्राथमिकता बताकर
गैर मछुआरा समाज के समूह स्वयं मछली इंस्पेक्टर द्वारा बनवाकर तालाब आबंटन से वंचित करना
पूरे जांजगीर चांपा जिले में इस तरह के बहुत सारे केस हैं कुरदा, कोसमंदा,नवागढ़, मेकरी, रसौटा,जितने गांव उतने ही समस्या
मछुआरा समाज को सीधा सादा जानकार ,गांव का व्यक्ति कितने बार जांजगीर आकर शिकायत करेगा बदनीयती से विभाग के कर्मचारी,अधिकारी का कही न कहीं पैसे को लेकर सांठगांठ
प्रतीत होता है
राष्ट्रीय मछुवारा संघ मछुआरा समाज के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ जब सहायक संचालक को ज्ञापन सौंपा गया था तो साफ साफ बोला गया कि गलत तरीके से एवं नवीन मछली पालन नीति 2022 का उल्लंघन कर तालाब आवंटन करना ,शिकायत पर कुछ नहीं करेंगे ,लगातार गुमराह करने से
के कारण *मछुआरा समाज का गुस्सा फूटा और पूरा के पूरा समाज रोड पर आ गया और पूरा *2 घंटे नेशनल हाईवे जाम रहा जब अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया कि 15 दिनों में जांच कर नवीन मछली पालन नीति 2022 के तहत गलत एवं फर्जी पंजीकृत सहकारी समितियों को भंग और गलत तरीके से आवंटित तालाब का पट्टा निरस्त किया जाएगा साथ ही गलत तरीके से पट्टा जारी करने वाले कर्मचारी और आधिकारी पर कार्यवाही किया जाएगा*
कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में राष्ट्रीय मछुआरा संघ द्वारा मछुआरा समाज के हक और अधिकार के लिए पुनः जांजगीर चांपा जिले में उग्रआंदोलन करते हुए चक्का जाम करेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारी की होगी
इस अवसर पर प्रमुख रूप से गायत्री गायग्वाल प्रदेश अध्यक्ष,संरक्षक भरत लाल धीवर,देवव्रत आदित्य,ओमप्रकाश धीवर महासचिव,नवीन धीवर संयुक्त सचिव,मनहरण धीवर संगठन मंत्री,सुरेश ढीमर युवा प्रदेश अध्यक्ष,हेमंत गयग्वाल ,तारामती धीवर उपाध्यक्ष, रामबानवाश धीवर मीडिया प्रभारी
*कहरा परिवार से*
गुड्डू कहरा सभापति नगर पालिका परिषद, राकेश कहरा उपाध्यक्ष,रामशरण कहरा ,जीवन लाल कहरा,
*केवट,निषाद परिवार* से
दीप कैवर्त्य संभाग उपाध्यक्ष,फागू लाल कैवर्त्य, लक्ष्मी कैवर्त्य एवं अन्य
*धीवर महासभा परिवार एवं छ ग युवा धीवर परिवार मछुआरा प्रकोष्ठ से*
बंशीलाल धीवर, सनत धीवर,बजरंग धीवर,उत्तम धीवर,रामू लाल धीवर,परस धीवर, अर्जुन,अमृत लाल ढीमर,अनिल धीवर, विशेषर धीवर,जय धीवर,ताराचंद ढीमर,रामेश्वर धीवर,प्रभात धीवर,सूरज धीवर,रामनारायण धीवर, करन धीवर,अविनाश मांझी,दामोदर धीवर,भोजराम धीवर,रवि ढीमर, देवराम
गंगाराम,संतोष,दशरथ,
शिवकुमार,विजयकांत,संतराम,बलराम,श्रीराम,कौशल धीवर,गगन धीवर,अजय धीवर
छत्तीसगढ़ युवा धीवर परिवार महिला प्रकोष्ठ से पंकजनी ढीमर, ऊषा धीवर,कविता धीवर,माधुरी धीवर,अनीता ढीमर, ईश्वरी धीवर,लता धीवर एवं हजारों की तादाद ने मछुआरा समाज के भाई,बंधुगण एवं माताएं बहने शामिल हुए

