
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का ऐतिहासिक आयोजन: जांजगीर में 2 सितंबर को ‘जबर पोरा रैली अऊ कमरछठ तिहार’
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के तत्वावधान में आगामी 02 सितंबर 2026 (बुधवार) को जांजगीर में भव्य “जबर पोरा रैली अऊ कमरछठ तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में संपूर्ण छत्तीसगढ़ की विविध लोक-संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों और झांकियों का अभूतपूर्व संगम देखने को मिलेगा।
आयोजन के प्रमुख आकर्षण:
लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: बस्तर का धुरवा व मांदरी नाचा, सरगुजा का रेला पाटा, कांकेर का गेड़ी नाचा, पंथी, सुवा, कर्मा और राउत नाचा।
छत्तीसगढ़ महतारी झांकी: प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करती भव्य जीवंत झांकी।
प्रदेश की सबसे बड़ी कमरछठ पूजा: हजारों माताओं द्वारा अपने संतानों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए एक साथ सामूहिक पूजा-अर्चना।
कार्यक्रम विवरण:
सकलाय के ठउर (एकत्रित होने का स्थान): हॉकी मैदान, जांजगीर नैला
मुख्य सभा स्थल: हाईस्कूल मैदान, जांजगीर
तिथि व दिन: 02 सितंबर 2026, बुधवार
समय: प्रातः 10:00 बजे से
सामाजिक संदेश: “जात-पात के करव बिदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई”
आयोजक व संपर्क:
आयोजक: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
जिला संपर्क (जांजगीर-चांपा): 7489832969, 9479266759, 7771888088, 9340762343
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रदेश के सभी नागरिकों, माताओं-बहनों और युवाओं से अपनी माटी की संस्कृति व परंपरा को सहेजने के लिए इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।



