नाली निर्माण से गांव में स्वच्छता बनाए रखने में मिलेगी मदद – राजकुमार साहू,,,

खैरा में आरसीसी नाली निर्माण का सभापति ने किया भूमिपूजन
नाली निर्माण से गांव में स्वच्छता बनाए रखने में मिलेगी मदद – राजकुमार साहू
जांजगीर-चाम्पा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा (घुठिया) में ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 5 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। प्रस्तावित आरसीसी नाली का निर्माण मुरली कश्यप के घर से अश्वनी के घर तक कराया जाएगा। नाली निर्माण होने से संबंधित क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने तथा बारिश के दौरान पानी के जमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इस निर्माण कार्य से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी और गांव में स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर सरपंच भागीरथी कश्यप, दिनेश पांडेय, उमेंद यादव, रामकुमार यादव, वीरेंद्र साहू, नरेंद्र साहू, पुनुराम कश्यप, विष्णु कश्यप, प्रवीण कुमार कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे। ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के साथ ही गांव में नाली निर्माण कार्य शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हुआ।



