
नवागढ़ :- जांजगीर चाम्पा जिले अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में डॉ. पुष्पेंद्र लहरे, खंड चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय अधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विकासखंड के समस्त चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मितानिन संयोजक, PA एवं DA सहित विभिन्न संवर्गों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विकासखंड की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न शासकीय पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूर्ण करने तथा बैकलॉग सहित निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यों में लापरवाही अथवा निर्धारित समय-सीमा में प्रगति सुनिश्चित नहीं करने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के संबंध में भी स्पष्ट निर्देश दिए गए।
जिला स्तरीय अधिकारियों ने दी विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी
बैठक में जिला स्तर से उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारी निम्नानुसार रहे:
– डॉ. ममता जगत – जिला आरसीएच नोडल अधिकारी
– डॉ. नवल किशोर ध्रुव – जिला टीकाकरण अधिकारी
– डॉ. अमित मिरी – जिला नोडल अधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं मितानिन कार्यक्रम
– डॉ. विष्णु पैग्वार – जिला कुष्ठ अधिकारी
– श्री उत्कर्ष तिवारी – जिला कार्यक्रम प्रबंधक
– श्री उज्ज्वल सिन्हा – जिला आयुष्मान संयोजक
– डॉ. अंजू लता साहू – एपिडेमियोलॉजिस्ट
– श्री सोमेश तिवारी – जिला टीबी कंसल्टेंट
– श्री लखन उरांव – जिला डीडीएम
विकासखंड स्तर से बीपीएम श्री विजय निर्मलकर एवं बीईटीओ श्रीमती अवनीजा कश्यप सहित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता में सुधार करना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करना रहा।


