
सिउड में 10 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू ने किया भूमिपूजन
संजय के घर से पुरुषोत्तम के घर तक होगा सड़क निर्माण, ग्रामीणों ने जताया आभार
जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत सिउड में ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू के मुख्य आतिथ्य में किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात उन्होंने निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस सड़क का निर्माण संजय के घर से पुरुषोत्तम के घर की ओर किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और गांवों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़कें विकास की पहली सीढ़ी होती हैं। अच्छी रोड बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलती है और गांव के विकास को भी गति मिलती है। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच आपसी समन्वय जरूरी है। ग्रामीणों की जरूरतों और मांगों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रयास किया जा रहा है।
सीसी रोड निर्माण से गांव के संबंधित मोहल्ले के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। विशेषकर बरसात के दिनों में कीचड़ और रास्ते की परेशानी से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने विकास कार्य की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सभापति एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिउड के सरपंच नकुल राज, भैंसमुड़ी सरपंच विजय साहू, उपसरपंच संतोष राठौर, शिव राजू साहू, बजरंग साहू, कुरा साहू, मुकेश सूर्यवंशी, रामेश्वर सूर्यवंशी, खिखराम सूर्यवंशी, फेक राम सूर्यवंशी, पावर बाई, धनिता, लक्ष्मीन, श्याम विजय राठौर, प्रीतम राठौर, पुरुषोत्तम सूर्यवंशी, सुखीराम, राजेश राठौर, अर्जुन लाल, हंसराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


