
*एक पेड़ मां के नाम के तहत लगाया गया बदाम का पेड़*
*साहू संघ द्वारा ग्राम पौड़ी में आयोजित हुआ वृक्षारोपण*
*जांजगीर-चाम्पा।* एक पेड़ नाम के तहत साहू संघ के प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर राजकुमार साहू संयोजक व्यापार प्रकोष्ट प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ एवं जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति द्वारा नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पौड़ी में बादाम का पेड़ लगाया गया और उपस्थित समाज के लोगों को पेड़ वितरण कर एक पेड़ माँ के नाम लगाने की अपील की गयी।


उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राजकुमार साहू ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान है। पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू की गई इस मुहिम का उद्देश्य माता के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति समर्पण को बढ़ावा देना है। इस दौरान जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष प्रेमशंकर साहू सचिव फिरतु साहू, महिला सचिव रत्ना साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलेश्वर साहू, लखन लाल साहू, मनहरण लाल साहू, भुनेश्वर साहू, संजय साहू गजानंद साहू, बीना साहू, दुखुराम साहू, रामलाल साहू, नोहरलाल साहू, कला राम साहू, जीवन लाल साहू सहित जिले भर से साहू समाज के लोग उपस्थित थे।


