




*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामपंचायत अवरीद के आंगनबाड़ी केंद्र 03 में राष्ट्रीय पोषण माह एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नवागढ़ मंडल के गौरव ग्राम पंचायत अवरीद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 में राष्ट्रीय पोषण माह एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों, महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवीन धीवर ने कहा कि
*मां* केवल एक शब्द नहीं, बल्कि पूरा संसार है। मां की गोद बच्चे की पहली पाठशाला होती है। मां ही बच्चे को ममता, संस्कार, अनुशासन और जीवन जीने की पहली सीख देती है। मां के आंचल में सुरक्षा है, मां की मुस्कान में विश्वास है और मां के त्याग में पूरे परिवार की खुशियों का संसार बसता है।
आज हम इन सभी माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों का सम्मान करके स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वास्तव में इनके योगदान को शब्दों में बांध पाना संभव नहीं,
इनका सम्मान केवल मंच पर नहीं, बल्कि हमारे हृदय में होना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सीएचओ खेमलता द्वारा पोषण,स्वास्थ्य,किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के लिए केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएँ चल रही हैं।
👶 बच्चों के लिए
सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत
6 वर्ष से कम बच्चों के लिए पूरक पोषण
आंगनवाड़ी के माध्यम से स्वास्थ्य जांच
टीकाकरण एवं रेफरल सुविधा
3–6 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक शिक्षा सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 में रंगोली, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी, खिलौना वितरण एवं न्योता भोज का आयोजन किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान किया गया।
*कार्यक्रम में श्रीमति प्रतिभा कुमारी कश्यप एवं श्रीमती हेमलता कश्यप की गोद भराई रस्मो के साथ किया गया*
कार्यक्रम में सुपरवाइजर ऋचा तिवारी, सीएचओ खेमलता , भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ जिला संयोजक नवीन धीवर, जनपद सदस्य राजकमल कश्यप,रिटायर्ड फौजी बसंत कश्यप, सरपंच गीता धीवर, गायत्री सिंह,रहनुमा खातून,नंदनी सिंह रामगुलाम धीवर,मुकेश साहू,बनवारी कश्यप सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में लता कश्यप, खीख बाई कश्यप, शकुन बाई कश्यप, ज्योति नागपाल तथा सहायिकाओं में जयंती कश्यप, कृष्णा बाई सहित मितानिन एवं अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में साधना सिंह,
सुकरीता कर्ष,दुखनी बाई,
दुर्गा बाई,शीतल कुमारी,
परमेश्वरी कश्यप,रीना श्रीवास,शांति कश्यप,सुनीता कश्यप,प्रतिभा,
सरोजनी कश्यप,
अंजू श्रीवास,हेमलता कश्यप,प्रीति कश्यप,
बिस्मती,नहर बाई ,
रुक्मणि, सविता धीवर, दीपमाला, महेश्वरी, शोभा, रामकली, अंजली श्रीवास, कुंती बाई,धीवर, बनवारी कश्यप, अमरनाथ साहू , देवराम धीवर, सहित नागरिकगण उपस्थित रहे।
नारी शक्ति—जिंदाबाद!
मातृशक्ति—जिंदाबाद!
सेवा भावना—जिंदाबाद!
बहुत-बहुत धन्यवाद!
जय हिंद! जय छत्तीसगढ़!





