

मछुआरा सामाजिक सम्मेलन देहरादून कार्यक्रम के दौरान प्रशांत रायकवार (शिक्षक) और विश्राम बिंद (रेलवे पुलिस) से आत्मिय मुलाकात
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की भूमि झांसी के प्रशांत रायकवार, जो झांसी में शासकीय शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे अपना अमूल्य समय निकालकर रेलवे स्टेशन पहुँचे और आत्मीयता के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। तथा झांसी में ही कार्यरत विश्राम बिंद ASI/RPF ने भी अपने ड्यूटी के दौरान अपना अमूल्य समय निकाल कर ग्वालियर रेलवे स्टेशन में आत्मिय स्वागत मुलाकात किये
इसी सामाजिक आत्मीयता की कड़ी में आज 02 अक्टूबर, *महात्मा गांधी जयंती* के अवसर पर *अखिल भारतीय समन्वय समिति* द्वारा आयोजित गैर-राजनीतिक *मछुआरा सामाजिक सम्मेलन, देहरादून* में देशभर की लगभग 450 सामाजिक संस्थाओं के सहभागिता हेतु जा रहे *भारतीय जनता पार्टी*
जिला जांजगीर चांपा
के मछुआरा प्रकोष्ठ,जिला संयोजक—
*श्री नवीन धीवर जी*,एवं
*श्री बजरंग धीवर जी*
*श्री देवराम धीवर जी*
का वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झाँसी एवं ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
श्री प्रशांत रैकवार जी और श्री विश्राम बिंद जी के इस सामाजिक दायित्व, अपनत्व, सेवा भावना और जज्बे से हम सभी अभिभूत हैं।आपके इस आत्मीय सहयोग एवं सम्मान के लिए *भारतीय जनता पार्टी*
जिला जांजगीर चांपा की ओर से हृदय से आभार, धन्यवाद एवं साधुवाद।


