

साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने जांजगीर-चांपा पुलिस का साइबर जागृति अभियान
जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के मार्गदर्शन में जांजगीर पुलिस के द्वारा गांव – गांव जाकर साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में ग्राम पंचायत अवरीद में भी जानकारी दिया गया जिसमें – 1.अनजान व्यक्तियों से ओटीपी शेयर न करें,
2.कोई भी अनजान एप्स लिंक को क्लिक न करें,
3.अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल न करें
4.एटीएम पिन /आधार नंबर शेयर न करें
5.सोशल मीडिया में निजी जानकारी न दें
6.अपना पासवर्ड बदलें रहे 7.आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी ले
8.कोई भी एप्स,प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें
9.मदद के लिए 1930 पर डायल करें
10. शिकायत दर्ज कराने हेतु Cybercrime.gov.in वेबसाइट से लॉगिन करें,,,
इन सभी के बारे में नवागढ़ पुलिस स्टाफ से आए हेड कांस्टेबल एस. एल . जलतारे, कांस्टेबल संजू रत्नाकर के द्वारा जानकारी दिया गया मौके पर सरपंच प्रतिनिधि श्याम धीवर, रेशम धीवर पंच,प्रकाश दास कोटवार ,देवराम धीवर,रामकुमार धीवर ,बलराम धीवर, बनवारी कश्यप,नारद यादव, चैतराम , भुनेश्वर कश्यप ,नारद यादव ,सनत साहू ,रथराम सहिस, कृपाराम साहू, शिवचरण साहू, राजू साहू,अमरनाथ साहू,संतोष राका, पुनीराम धीवर , राजा,चुकलू, लेखराम कश्यप, राजकुमार कुर्रे सचिव सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे




