
*सौरभ सिंह को झारखंड राज्य के सह प्रभारी बनाए जाने पर सभापति राजकुमार साहू ने दी बधाई*
*संगठन को मजबूत करने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका*
*जांजगीर-चाम्पा।* छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखंड राज्य का सह प्रभारी बनाए जाने पर जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि सौरभ सिंह को संगठन की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता एवं कार्यक्षमता पर पार्टी के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सौरभ सिंह झारखंड में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । उन्होंने सौरभ सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
———-




