
*मछुआरा समाज जांजगीर पर हो रहे अन्याय के खिलाफ उपसंचालक को सौंपे ज्ञापन*
विगत दिनों राष्ट्रीय मछुवारा संघ प्रतिनिधि मंडल श्रीमती गायत्री गायग्वाल के नेतृत्व में
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
और संचालक एमएनएस नाग से मुलाकात कर मछुआरा समाज के लोगों की सहकारी समिति पंजीयन,पंचायत द्वारा तालाब आबंटन, गैर मछुआरा समाज को पैसे लेकर गलत तरीके से पट्टा संबंधी समस्याओं को लेकर चर्चा किया गया था
इसी कड़ी में कुलीपोटा जांजगीर में मछली पालन विभाग के उप संचालक अलका स्वर्णकार को भेट कर मछुआरा समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि कैसे मछुआ सहकारी समिति के रूप में गैर मछुआरा लोगों का पंजीयन किया गया है और उसे तालाब जलाशय आवंटन किया गया जिससे वहां निवासरत जातिगत मछुवारा में बेरोजगारी निर्मित हो रहा है विभिन्न जगह मछुवारा समाज के व्यक्ति को छोडकर और उसी जलक्षेत्र में गैर मछुवारो को पैसे के दम पर मछुआरा सहकारी समिति पंजीयन कर दिया जाता है उसके बाद वहां किसी गैर मछुआरा समिति को अधिकारी, कर्मचारी द्वारा पैसा लेकर मछुआ नीति का उल्लंघन करके तालाब जलाशय आवंटन कर दिया जाता है मछुवारा समाज हो रहे अन्याय के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया
मछुवा नीति का उल्लंघन करके
पिछले 30 वर्षों से मछुआरा समाज के
*जय मां समलाई बहुउद्देशीय सहकारी समिति सरहर* को तालाब आबंटन के जगह गैर मछुआरा समाज के समिति को पैसे लेकर तालाब का पट्टा दिया जा रहा है
64 वर्षीय पुराने
*मछुआ सहकारी समिति बलौदा* के जगह अल्पसंख्यक मछुआ सहकारी समिति को पैसे लेकर गलत तरीके से पट्टा देने
पिछले तीन वर्षों से पैसे नहीं देने पर *श्रीराम मछुआरा सहकारी समिति कोसा*
का पंजीयन नहीं किया जा रहा है
कोर्ट से आदेश आने के बाद भी *मां मनसा देवी मछुआ सहकारी समिति गोधना* को तीन तालाब के जगह दो तालाब का आवंटन एवं एक तालाब को निस्तारी के लिए बता पंचायत के सरपंच एवं पंच द्वारा स्वयं मछली बीज डालकर मछली पालन कर रहे हैं
*धीवर मत्स्य महिला स्व सहायता समूह मेउ* को गैर मछुआरा समाज के समूह बनाकर तालाब आबंटन से वंचित करना
मछुआरा समाज को सीधा सादा जानकार बदनीयती से विभाग के कर्मचारी अधिकारी का कही न कहीं पैसे को लेकर सांठगांठ प्रतीत होता है
जिसमें चर्चा के दौरान काफी तीखी नोंकझोंक हुआ
मछली पालन विभाग के उप संचालक श्रीमती स्वर्णकार मैडम ने तत्काल सम्बन्धित विकासखंड के मछली इंस्पेक्टर को दिशा निर्देश देते हुए सभी पुराने समस्या को नोट कराकर एक जांचटीम गठित कर जरूरी कदम उठाने के लिए कहा और मछुआरा समाज के प्रतिनिधियों को आश्वास्त किया कि कुछ समय दीजिए ताकि जांजगीर जिले की इस प्रकार की सभी समस्या का निराकरण हो सके
नवीन धीवर ने कहा कि मछुआरा समाज के साथ हो रहे भेद भाव का विरोध किया जाएगा जितने भी समस्या है उसका जल्द से जल्द निराकरण करे एवं दोषी या गलत तरीके से तालाब आवंटन या पट्टा देने वाले कर्मचारी पर कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया गया
इस मौके पर मछुआरा समाज के प्रमुख भरत लाल धीवर पूर्व महासभा अध्यक्ष , नवीन धीवर संयुक्त सचिव,
ताराचंद ढीमर,नन्द लाल धीवर खोखरा,संतोष धीवर लखाली,
संतोष धीवर,शिवकुमार धीवर गोधना,गोपाल,भोपाल धीवर,
रामफल धीवर ,कौशल धीवर मेउ,सिवनी से अविनाश मांझी,
बलौदा से करन धीवर,रामकुमार धीवर,रामनारायण धीवर बलौदा,विजयकांत धीवर, परस धीवर कोसा,प्रभात धीवर धुरकोट शंकर धीवर, भोजराम धीवर,दामोदर धीवर,रविशंकर ढीमर, योगेश धीवर,भरत कुर्रे भूतपूर्व उपसरपंच सरहर, एवं छग युवा धीवर समाज की महिला प्रकोष्ठ की टीम ऊषा धीवर,कविता धीवर,ईश्वरी धीवर,सीता धीवर,माधुरी धीवर उपस्थित रहे !


