
भैंसमुड़ी के स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
जांजगीर चांपा। ग्राम भैंसमुड़ी स्थित प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू द्वारा संपन्न कराया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं भाषण शामिल रहे। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। कार्यक्रम में अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति राजकुमार साहू ने अपने उद्बोधन में संविधान निर्माताओं को याद करते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, देशभक्ति एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर सरपंच विजय साहू,लक्ष्मीनारायण साहू, विजय राम सूर्यवंशी, बुधराम सूर्यवंशी,सुखनंदन दास,अशोक कर्ष, जवाहर साहू, संतराम कर्ष,आचार्य अमित मिश्रा, श्रीमती,पूना बाई कश्यप,शिक्षकगण प्रमेंद्र सिंह बनाफर, शरद राठौर, संतोष सिंह बैस, राजाराम नट, श्रीमती शांता सिंह,पूर्णिमा शर्मा सहित विद्यालय परिवार के शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

