
*बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित *
जांजगीर-चांपा 09 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 का आयोजन 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर कार्यालय, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) के कक्ष क्रमांक 10 एवं 12 में जिला स्तरीय हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। यह हेल्प डेस्क परीक्षार्थियों को परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं समस्या समाधान हेतु सहायता प्रदान करेगी। परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या अथवा जानकारी हेतु कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सायं 05.30 बजे तक जिला स्तरीय हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है।
परीक्षार्थियों को परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार चौधरी मोबाइल 9993257353, 9301142622, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी भावना साहू मोबाइल 9893854419, तहसीलदार, शिवरीनारायण टेकेन्द्र नुरूटी 7067227731, तहसीलदार, नवागढ़ उमाकांत जायसवाल 7974133860, तहसीलदार, बलौदा अमरनाथ श्याम 7974563241, तहसीलदार, पामगढ़ महेन्द्र लहरे 8982223954, अतिरिक्त तहसीलदार, बलौदा श्वेता यादव 7999795037, अतिरिक्त तहसीलदार, अकलतरा शालिनी तिवारी 909689486, नायब तहसीलदार, चांपा वेंकटेश मार्वल 9039873061, नायब तहसीलदार, जांजगीर वर्षा अग्रवाल 8305302922, नायब तहसीलदार, चांपा रश्मि जायसवाल 78286997, नायब तहसीलदार, नवागढ़ पंकज राम 6265011463, नायब तहसीलदार, अकलतरा राजीव सिंह 626692050, 69200001613, तहसीलदार, राहोद चंद्रकांत चंद्रवंशी 8839676368, नायब तहसीलदार, बम्हनीडीह चंद्रकुमार साहू 9575047544, नायब तहसीलदार, पामगढ़ अखिलेश विश्वकर्मा 8770105510, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, अकलतरा स्वाती राठौर 8959216660, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, नवागढ़ तरुण कुमार साहू 9685206934, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, नवागढ़ इन्द्रमणि सिंह 9009367929, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, बलौदा रवि गौतम 9892015003, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ललित जाटवर 9575258660, प्रभारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह रत्ना थवाईत 9589592142,विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, अकलतरा देवकांत द्विवेदी 7869444177, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, पामगढ़ रामेन्द्र जोशी 9754210657, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, पामगढ़ ,कुमारी सुचिला भोसले 9098534707 एवं सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, पामगढ़ राकेश सोनी 8839732186 से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

