

*राष्ट्रीय मछुआरा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल और उनकी टीम ने दिल्ली में साध्वी निरंजन ज्योति और संगीता बलवंत बिंद से मुलाकात कर दी बधाई…*
नई दिल्ली/ रायपुर राष्ट्रीय मछुआरा संघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को दिल्ली में पिछड़ा वर्ग की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से उनके निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान टीम ने साध्वी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व संभालने पर हार्दिक बधाई दी और उनका अभिनंदन किये। साथ ही संगीता बलवंत बिंद राज्यसभा सांसद भारत सरकार से भी मुलाकात कर बधाई दिया और अभिनंदन किये
90 विधानसभाओं के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी साध्वी निरंजन ज्योति और संगीता बलवंत बिंद
मुलाकात के दौरान मछुआरा समाज के उत्थान और अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर साध्वी निरंजन ज्योति और संगीता बलवंत बिंद ने छत्तीसगढ़ से आए प्रतिनिधिमंडल का आभार जताया और आश्वासन दिया कि आगामी समय में राष्ट्रीय मछुआरा संघ छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगी। और पुरे टीम को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में मछुआरा समाज को उनके हक और अधिकार निश्चित रूप से मिलेंगे, जिससे समाज की सामाजिक और राजनीतिक ताकत और अधिक सशक्त होगी।
प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सदस्य
इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल के साथ छत्तीसगढ़ टीम के निम्नलिखित पदाधिकारी मौजूद रहे:
नवीन धीवर (संयुक्त सचिव)
सुरेश ढीमर (अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ)
भोजराम धीवर (महासचिव, युवा प्रकोष्ठ)
अविनाश माझी (कोषाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ)
रूपराम धीवर (विधानसभा अध्यक्ष, राजनांदगांव)
संतोष कुमार धीवर (कोषाध्यक्ष, जैजैपुर विधानसभा)
हेमंत धीवर (प्रेरणाश्रोत)
नेतृत्व का संदेश
“यह मुलाकात मछुआरा समाज के स्वर्णिम भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है। साध्वी जी का और संगीता बलवंत बिंद का मार्गदर्शन और उनका छत्तीसगढ़ आगमन हमारे समाज के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।”


