

दो दिवसीय धीवर समाज महासभा बिलासपुर का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 22 अप्रैल 2026 को होगी आयोजित
कार्यक्रम में आदर्श विवाह, युवक युवती परिचय सम्मेलन, प्रतिभावान छात्र -छात्राओं का होगा सम्मान
जांजगीर -चांपा / धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग पंजीयन क्रमांक 134 का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह (मिनी महासभा) का आयोजन दिनांक 22-23अप्रैल को सक्ति में किया जाएगा। कार्यक्रम
जवाहर लाल नेहरू कॉलेज सक्ति के बगल में स्थित सामुदायिक भवन में तय किया गया है | कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित किया है। दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिवस 22 अप्रैल बुधवार को आदर्श विवाह, युवक युवती परिचय सम्मेलन, प्रतिभावान छात्र -छात्राओं का सम्मान एवं धीवर समाज सामुदायिक भवन सक्ति का भूमिपूजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर चाम्पा लोकसभा उपस्थित रहेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर महंत डॉ. राम सुंदर दास, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् सक्ति, आर. एल. धीवर संरक्षक संभागीय धीवर समाज महासभा बिलासपुर, सफीक खान सदस्य जनपद पंचायत सक्ति, श्रीमती अनिता संजय सिदार सरपंच ग्राम पंचायत बोरदा उपस्थित रहेंगे | कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय धीवर समाज महासभा अध्यक्ष देवव्रत भीष्म करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने महासभा, रेंज, केंद्र के पदाधिकारी एवं धीवर समाज सक्ति के स्वजातीय बंधुगण जुटे हुए है।
23 को होगा समाजिक प्रकरणो का निराकरण, आय व्यय का लेखा जोखा
कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी और उनका सम्मान भी किया जायेगा। द्वितीय दिवस 23 अप्रैल गुरुवार को समाजिक प्रकरणो का निराकरण, आय व्यय लेखा जोखा की प्रस्तुति, समाज उत्थान एवं अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा किया जायेगा।
कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने की गई है अपील
संभागीय धीवर समाज महासभा बिलासपुर के द्वारा महासभा रेंज केंद्र के समस्त पदाधिकारियों, स्वजातीय कुटुंबजन, नवयुवक, मातृशक्ति, नौकरीपेशा कर्मचारी, व्यापारी सभी से उक्त कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने की अपील की गई है |


