





छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा धुरकोट का हुआ भव्य उद्घाटन
धुरकोट जांजगीर चांपा जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत धुरकोट के कंकालिन दाई के पास छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन जिसमें विनोद कुमार अरोरा अध्यक्ष- छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, मुख्य अतिथि के रूप में रहे और उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पैसा का सदुपयोग करते हुए निवेश करें और सरकार के जो योजनाएं हैं जैसे जीवन ज्योति बीमा, दुर्घटना बीमा और समूह के महिलाओं वह लखपति दीदी को आर्थिक सहयोग वाले अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दिए और अंत में सुझाव दिया कि कोई भी व्यक्ति के द्वारा ओटीपी मांगे तो नहीं देना है इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह , उपसरपंच मोहन लाल धीवर, नवीन धीवर (समाज सेवक), गगन धीवर और क्षेत्र के सरपंच, तथा नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे एवं बैंक के ब्रांच मैनेजर – दीपक धर दीवान , शाखा के स्टाफ अंकुर चंद्रा और प्रकाश सिंह उपस्थित रहे ,,,,
ब्रांच मैनेजर दीपक धर दीवान ने आए हुए अतिथियों का और ग्रामीण जनों का तहे दिल से आभार व्यक्त किये


