
*नितिन नबीन के स्वागत में उमड़ेगा मछुआरा समाज, सुरेश ढीमर ने समाजजनों से की बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील..* .
उप-शीर्षक: *युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर धरमजयगढ़ पहुंचेंगे समाज के सैकड़ों युवा कार्यकर्ता*
रायगढ़। आगामी 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले ‘भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह’ को ऐतिहासिक बनाने के लिए मछुआरा समाज ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय मछुआरा संघ (छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ढीमर ने प्रदेश के समस्त मछुआरा समाज और युवा कार्यकर्ताओं से इस भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ढीमर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गौरवशाली आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन जी का विशेष रूप से आगमन हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत और अभिनंदन के लिए रायगढ़ सहित आसपास के विभिन्न जिलों से मछुआरा समाज के सैकड़ों युवा कार्यकर्ता और पदाधिकारी धरमजयगढ़ पहुंचेंगे। इसके लिए सभी जिलों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा का जीवन, त्याग और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे महापुरुष की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शक्ति और सक्रिय भागीदारी देखने को मिलेगी।
सुरेश ढीमर ने युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों और समाज के वरिष्ठ जनों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ समय पर धरमजयगढ़ पहुंचकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाएं।


