
जांजगीर। दीपावली पर्व के अवसर पर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जांजगीर में विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 नवंबर 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे से जांजगीर स्थित हरियाली हैरिटेज में आयोजित होगा।
विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि दीपावली मिलन समारोह आपसी मेल-मिलाप, प्रेम और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अवसर है। इस आयोजन के माध्यम से सभी लोग एक-दूसरे के साथ दीपावली की खुशियां साझा करेंगे।
विधायक ब्यास कश्यप ने सभी आमंत्रित लोगों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने और आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।


