


तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया Vision Academy का शुभारंभ
बोले — “युवाओं को सही शिक्षा और मार्गदर्शन देना ही सबसे बड़ी सेवा”
जांजगीर / छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने शहर के बीटीआई चौक स्थित Vision Academy के नवीन कोचिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया तथा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत के साथ सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा युवाओं के जीवन को नई दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने Vision Academy की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
संस्थान के डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि Vision Academy का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास एवं सफलता के लिए प्रेरित करना है एवं सफलता की मजबूत नींव तैयार करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन में शिक्षा, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा।
विद्यार्थियों एवं अतिथियों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।
✨ Vision Academy — “हर विद्यार्थी के सपनों को नई उड़ान”




विजन एकेडमी जांजगीर के शुभारंभ के पावन अवसर पर अंबेश जांगड़े बीजेपी अध्यक्ष, सत्यलता मिरी अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर, डॉ. संजय कुमार जांगड़े, (डायरेक्टर विजन एकेडमी) डॉ. चंद्रशेखर खरे, प्रो. प्यारे लाल आदिले , प्रो. केसी, धनंजय चतुर्वेदी, शिव कुमार प्रधान, मनोज प्रधान, रमेश लहरे, डॉ महावीर विजर्सन, डॉ मकरम कमलाकर, शिवानंद राठौर, सत्यवान राठौर, युवराज राठौर, भोले सिंह मरावी, दीलेश्वर साहू, शनि सूर्यवंशी, राजेश बघेल का विशेष सहयोग सहित सैकड़ों सामाजिक पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों उपस्थित रहे।


