
*सभापति ने किये खनिज विकास निगम के अध्यक्ष से मुलाकात*
*तीन राज्यों में हुई भाजपा की जीत पर किये शुभकामनाएं प्रेषित*
*जांजगीर-चाम्पा / हाल ही सम्पन्न हुए देश के 3 राज्य बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह से जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति एवं संयोजक व्यापार प्रकोष्ट प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ राजकुमार साहू एवं भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चाम्पा के कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह सौजन्य मुलाकात पुष्प गुच्छ व शाल भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित किये। भेंट मुलाकात का दौरान चर्चा में श्री सिंह ने कहा कि देश के तीन राज्यों में हुई भाजपा की जीत किसी की व्यक्तिगत जीत नहीं यह भारतीय जनता पार्टी की जीत है, उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता जान गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पूरे देश के विकास के लिए समर्पित है जिनके नेतृत्व में हमारी पार्टी ने यह जीत सुनिश्चित की है।
——-


