
जांजगीर चांपा/नगर पालिका जांजगीर नैला में कुल वोट 25479 मत पड़े नोटा 307, डाक मतपत्र कुल 17 जिसमे अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी रेखा गढेवाल कुल वोट 14623 कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी गंगोत्री गढेवाल को कुल वोट 10147 मिले जिसमें भाजपा प्रत्याशी अध्यक्ष चित्र रेखा गढेवाल ने 4476 मतों से कांग्रेस को पछाड़ा है और जीत हासिल की है। नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष चित्र रेखा गढेवाल ने कहा कि नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है,विकास की अब गंगा बहेगी सीएम विष्णु देव साय की नेतृत्व में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगा।